फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इबादत में झुके सिर, दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Tue, 01 Apr 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। रविवार रात रमजान का चांद दिखने के बाद ईद मनाई गई। इसके साथ ही माह-ए-रमजान का समापन हो गया। इस दौरान जिले की तमाम ईदगाह में खुदा के सजदे में सिर झुके और दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। सुबह ईदगाहों में पहुंच कर ईद की नमाज अदाकर अकीदतमंदों ने अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
वहीं, एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले की तमाम ईदगाहों में इस्लाम मतावलंबियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान गढ़ी रोड स्थित ईदगाह, बूड़िया चुंगी, बूड़िया, छछरौली, ससौली, रायपुर, शादीपुर, टोडरपुर, नाहरपुर, जठलाना, रादौर, ताजेवाला, कोट कलसिया, कलेसर, भूडकलां, मलिकपुर खादर, बिलासपुर, साढौरा की ईदगाहों में सुबह नमाज पढ़ी गई। इससे पहले एक माह रोजा रख रविवार को चांद का दीदार कर लोगों ने ईद की तैयारियां की।
विज्ञापन

ईद को लेकर रविवार देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों ने कपड़ों, जूतों, मिठाइयों, सूखे मेवे सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे। वहीं, सोमवार सुबह भी बाजार जल्द खुल गए। हालांकि सोमवार को शहर के बाजार बंद रहते हैं, लेकिन ईद के चलते बाजार खुले।
इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। ईदगाह व मस्जिदों में नमाज के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। नमाज के बाद भी बाजारों में मिठाइयों, फल व सूखे मेवों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर ईद की मुबारकबाद दी।
बूड़िया में पीर हुसैन अहमद ने ईद की नमाज पढ़वाई। उन्होंने कहा कि ईद प्रेम, शांति, भाईचारी, जीवन का प्रतीक है। हमें सभी धर्मों व त्योहारों का आदर करना चाहिए। दूसरों की मान्यताओं व आस्था का सम्मान करना ही सबसे बड़ा इंसानी धर्म है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा समाज व देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
खिजराबाद की अंसारियां मस्जिद के इमाम मौलाना कासिम ने लोगों को ईद का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे व प्यार का पर्व है। इसमें समर्थ लोगों को असहाय व विवश लोगों की सहायता करनी चाहिए। ईद हमें मानवता की सीख देती है। इस दौरान उन्होंने स भी को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन रहा सतर्क
ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा। नमाज से पहले अधिकारियों ने ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। वहीं, खुफिया तंत्र भी इसे लेकर पूरी तरह सजग दिखाई दिया। शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार होने पर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अधिकारियों ने भी लोगों को पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें