फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के हैड का अपहरण, पुलिस ने तीन घंटे में छुड़वाया

Sat, 05 Apr 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कुछ युवकों ने फिल्मी स्टाइल में वीरवार देर शाम एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के प्रमुख राकेश शर्मा का अपहरण कर लिया। अपहरण का आरोप उनकी कंपनी के एजेंटों पर ही लगा है। आरोपी ढाबे पर खाना खाने की बात बोल कर महाराजा ढाबे के सामने से उन्हें स्कार्पियो गाड़ी में डालकर पांवटा साहिब ले गए। इस दौरान आरोपियों ने राकेश शर्मा से मारपीट कर उसके बैंक खाते से कुछ रुपयों की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने की कोशिश की लेकिन वह फेल हो गई। इसके बाद बूड़िया गेट चौकी की पुलिस ने तीन घंटे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से राकेश शर्मा का छुड़ा लिया और दो अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अपने परिचित राकेश शर्मा के साथ सेक्टर-17 के नजदीक एक खाद कंपनी चलाते हैं और यहां पर किसानों के साथ मिल कर केंचुआ खाद तैयार करते है। राकेश शर्मा खाद उनकी कंपनी में एमडी है। उनकी कंपनी के साथ यमुनानगर व पांवटा साहिब के किसान जुड़े हुए हैं। जो उनके साथ सालों से कारोबार कर रहे हैं। पिछले दो महीने से माल की सप्लाई में दिक्कत आने की वजह से उनका काफी भुगतान बकाया है। बकाया भुगतान के संबंध में पांवटा साहिब से वीरवार को कमलेश कुमार, रिंकू, रवि व दो महिला व दो पुरुष उनके कार्यालय में बातचीत के लिए आए और राकेश शर्मा को रुपयों से दिक्कत की जानकारी दी। इसके बाद कमलेश ने उनके सामने भुगतान के लिए एक नया प्रपोजल रखा। उसने कहा कि वह खाना खाते हुए बात करेंगे। इसके बाद महाराणा ढाबे के बाहर जैसे ही वह अपनी कार से उतरे तो काली स्कार्पियो सवार चार-पांच लोगों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और स्कार्पियो में खींच लिया। आरोपियों ने पांवटा साहिब ले जाकर उनसे मारपीट की और बंधक बना लिया। राकेश शर्मा का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल लेकर तीन बैंक खाते से 10 हजार व 30-30 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने उनकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच उनके साथी नरेंद्र सिंह की सूचना के बाद सक्रिय हुई बूड़िया गेट चौकी की पुलिस टीम ने पांवटा साहिब पहुंच कर उनको तीन घंटे में ही छुड़वा लिया। पुलिस ने मौके से कमलेश व एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें