फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बिलासपुर के गांव जागीवाडा के पास हुआ। यहां शादी समारोह में भात देकर लौट रहे दूल्हे के ममेरे भाई की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। दूसरा हादसा बिलासपुर छोटा बस स्टैंड के पास हुआ। जहां दो बच्चियों के साथ बुआ की बेटी की शादी में जा रहे काट्टरवाली निवासी तुलसी राम को गन्ने से भरी ट्रॉली ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। तीसरा हादसा हादसा समता योग आश्रम के पास जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां दूध लेने जा रहे व्यक्ति की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन



कोतरखाना गांव निवासी केहर चंद ने बताया कि उसका बड़ा लड़का 36 वर्षीय सुरिंद्र कुमार नगर निगम जगाधरी में ठेकेदार पर हेल्पर का काम करता था। केहर चंद ने बताया कि वीरवार को उसकी बहन पृथ्वी नगर निवासी कमला देवी के बेटे की शादी थी। शादी में उनका पूरा परिवार भात लेकर गया था। शादी के बाद शाम को उसका लड़का सुरिंद्र कुमार बाइक पर घर जा रहा था। जब वह गांव जोगीवाड़ा के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका बेटा बाइक समेत सड़क किनारे खेतों में जा गिरा। हादसे में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काट्टरवाली निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उसके ताया गेंदा राम की बेटी जय सिंह का माजरा निवासी संतोष देवी की बेटी नीतू की शुक्रवार को शादी थी। शादी में वे सभी परिवार सदस्य भात लेकर जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में जा रहे थे। जबकि उसके ताऊ का बेटा 46 वर्षीय तुलसी राम बाइक पर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर दो बच्चियां भी थी। जब वह बिलासपुर में छोटा बस स्टैंड के पास पहुंचा। तभी पीछे से गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। साइड लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर नीचे गिर पड़ा। जबकि बच्चियां दूसरी तरफ कच्चे में गिरी। सड़क पर गिरे गेंदा राम के ऊपर से ट्राॅली का पहिया निकल गया। ट्राॅली उसे कुचलते हुए निकल गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जगाधरी। गंगानगर कालोनी निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी समता योग आश्रम खारवन रोड पर ट्रक रिपेयर की दुकान है। सुबह वह दुकान पर था। उसके पिता 55 वर्षीय गुरदयाल पैदल ही पास में डेयरी पर दूध लेने के लिए गए थे। तभी छछरौली की ओर से कार चालक लापरवाही से चलाते हुए और पैदल जा रहे उनके पिता को टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। घायल गुरदयाल को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें