यमुनानगर सीआईए वन टीम ने 263 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव महमूदपुर निवासी अम्मार अली के तौर पर हुई। टीम ने आरोपी को खंड प्रतापनगर के बस अड्डा अराइयांवाला के नजदीक से काबू किया है।
युवक यूपी से नशा लाकर यमुनानगर जिले में यमुना नदी के किनारे बने गांवों में सप्लाई करता था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है आरोपी युवक को नशा सप्लाई करने के पांच हजार रुपये मिलते थे। यहां तक किस व्यक्ति को नशा पकड़ाना और उसकी बाइक का रंग कैसा होगा। इसका भी कोर्ड वर्ड बताया जाता था। बरहाल, पुलिस अब नशे की खेप को सप्लाई कराने के सरगना तक पहुंचना चाहेगी, उसके लिए आरोपी को र्को में पेश कर तीन का रिमांड मांगा जाएगा।
यूपी से बाइक पर सप्लाई करता था आरोपी
उधर, सीआइए वन टीम के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक यूपी से यमुनानगर जिले में काफी समय से हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता आ रहा था। इस युवक की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपी मंगलवार को भी बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहा था। इसके बाद टीम ने अराइयांवाला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान यह युवक भी आता दिखाई दिया जो नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर फरार होने की फिराक में था, तभी उसे दबोच लिया गया। आरोपी युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी मार्केट में करीब 10 लाख रुपये होने का अनुमान है। तुरंत, गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पूछताछ के लिए तीन का रिमांड मांगा जाएगा।