फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिमनास्टिक में राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

Mon, 02 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन करता पार्थ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की कॉलोनी विष्णु नगर-बी निवासी 13 वर्षीय पार्थ रोहिल्ला जिमनास्टिक के शानदार खिलाड़ी हैं और अपने शानदार खेल के बल पर कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर करे चुके हैं। पार्थ ने अपनी से बड़ी आयु वर्ग में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।
नौवीं कक्षा के पार्थ ने बताया कि उसके पिता नवीन रोहिल्ला फुटबॉल खिलाड़ी हैं। पिता को देखकर उसका रुझान खेल के प्रति बना था। इसके बाद उसे जिमनास्टिक का पता चला तो पिता ने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में पिता ने ही अभ्यास करवाया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रदर्शन भी शानदार रहा। इसके बाद कोच अमन से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सही मार्गदर्शन में उसके खेल में हर दिन निखार आता गया। उसने बताया कि वह स्कूल स्टेट टूर्नामेंट खेल चुका है। इसके बाद उसने नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में भाग लिया। कोच अमन ने बताया कि पार्थ का खेल के प्रति समर्पण उसे ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। पार्थ प्रतिदिन सुबह शाम खूब पसीना बहाता है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले, प्रदेश व देश का नाम चमकाना है। इसके लिए वह प्रतिदिन कड़ा अभ्यास कर रहा है।
पिता नवीन ने बताया कि वर्ष 2023 में खेल के दौरान पार्थ को चोट लग गई। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि यह गहरी चोट है और पार्थ को खेलना नहीं चाहिए। इस दौरान एक साल उसका इलाज चला और वह नहीं खेला। परंतु खेल से ज्यादा दूर नहीं रह पाया और ठीक होने के बाद पुन: अभ्यास शुरू कर दिया। कड़ी मेहनत के बाद उसने 2024-25 में राज्य प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपना हौसला स्पष्ट कर दिया। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहता है।
विज्ञापन


ये हैं उपलब्धियां
कोच ने बताया कि पार्थ ने 12 वर्ष की आयु में अंडर-14 आयुवर्ग श्रेणी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सबसे पहले पार्थ ने 2019 में वॉलेटिंग टेबल स्टेट लेवल टूर्नामेंट में भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पार्थ ने वर्ष 2024-25 हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट अंबाला में भाग लिया और पैर्लल ब्रास में प्रदेशभर में दूसरा स्थान पाया। स्टेट स्कूल टूर्नामेंट की प्रोमेल हॉर्स श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पार्थ ने अपनी से बड़ी आयु वर्ग अंडर-14 में राष्ट्रस्तीय प्रतियोगिता में भाग लिया। 57वीं पॉर्थ ने नेशनल स्कूल टूर्नामेंट 2024-25 कोलकाता में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें