फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोच नायब सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में जीता सोना

Mon, 02 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। कोच नायब सिंह ने 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 40–45 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता पटेल सिंथेटिक स्टेडियम अजमेर में आयोजित की गई।
विज्ञापन

अपनी सफलता का श्रेय नायब सिंह ने अपने कोच लछमन सिंह (कुरुक्षेत्र) को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता नायब सिंह आज युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और यह सिद्ध करते हैं कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है। उज्ज्वल भविष्य एनजीओ ने इस उपलब्धि पर नायब सिंह को बधाई दी है तथा शीघ्र ही उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है, जिससे युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें