फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिमनास्टिक में राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

Mon, 26 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिमना​स्टिक ​खिलाड़ी कृतिका व ह​र्षिता। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की दो छात्राओं ने जिमनास्टिक में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। दोनों उभरती खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से किया गया।
छात्राओं ने प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शीर्ष सात में स्थान पाया। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल सात लड़कियों का चयन किया गया था, जिसमें से दो जिले की छात्राएं हैं। शहर की कृतिका और हर्षिता ने जिमनास्टिक में जिले का नाम रोशन किया है। दोनों ने जिलास्तर पर कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों छात्राओं ने पिछले साल आठ व नौ अक्टूबर को अंबाला में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया और शीर्ष सात में जगह बनाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सात लड़कियों का चयन किया जाना था, जिसमें कृतिका और हर्षिता को चुना गया। इसके बाद दोनों ने 19 व 20 जनवरी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई अखिल भारतीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ी शहर की डीपी स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच नवीन से प्रशिक्षण ले रही हैं।

कोच नवीन ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डीपी स्पोर्ट्स अकादमी की होनहार खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई। यह अकादमी व जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी बेहद परिश्रमी हैं और प्रतिदिन कड़ा अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

दोनों का सपना ओलंपिक में देश के लिए खेलना और पदक जीतना है। अपने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वे नित अभ्यास कर रही हैं। कोच नवीन ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि क्षेत्र के उभरती बालिका खिलाड़ियों व प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें