यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायत सौंपी। इस दौरान उसने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी के फुसलाकर ले गया है। उसने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। यहां तक उसके रिश्तेदारी में भी पता किया, सभी ने यहां आने से मना कर दिया। परेशान होने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद