छछरौली। एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2024 को सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने करीब 10 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वालों ने कार की मांग की। आरोप है ससुर देवी चंद और ननदोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। जून 2024 में फिर मारपीट हुई और उसे मायके छोड़ दिया गया। उसने 17 जनवरी 2025 को सिविल अस्पताल जगाधरी में बेटी को जन्म दिया। ससुराल वालों ने आने से इन्कार कर दिया। संवाद