फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशे की हालत में पत्नी और बेटी को पीटने का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक विवाहिता ने पति और उसके रिश्तेदार पर वर्षों से मानसिक, शारीरिक और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का रवैया अमानवीय हो गया। साथ ही नशे की हालत में उससे व बेटी से मारपीट का भी आरोप लगाया है। थाना गांधी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 अक्टूबर 2013 को अजय कुमार से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगे, जबकि उसकी उम्र कम थी और वह पढ़ाई कर रही थी। 5 सितंबर 2014 को बेटी भूमि का जन्म हुआ। बेटी होने से पति और सास सरोज बाला नाराज रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि सास ने जबरदस्ती लड़का होने की दवा तक खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसका जीजा भूपिंद्र पति को उसके खिलाफ भड़काता रहा, जिसके चलते पति नशे का आदी हो गया। वह रोज शराब पीकर घर आता, पैसे मांगता, छीनता और मना करने पर बेरहमी से मारपीट करता। कई बार गला घोंटने की कोशिश की गई। पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, पंचायत भी हुई और पति ने गलती मानने का दावा किया, लेकिन व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। आरोप है कि पति ने दहेज का सामान और स्त्रीधन के सोने-चांदी के जेवर भी चोरी से बेच दिए। मार्च 2025 और फिर 5 मई 2025 को नशे की हालत में पति ने मारपीट की, घर का सामान तोड़ा, मेरे साथ जबरदस्ती की और बेटी के पेट में लात मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें