फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी आधार कार्ड व झूठा हलफनामा दे बना जमानती

Fri, 26 Jul 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सेक्टर-17 पुलिस ने गांव हडौली निवासी राकेश कुमार के खिलाफ जमानती बनने के लिए अदालत में झूठा हलफनामा व फर्जी आधार कार्ड देने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि राकेश कुमार अदालत में हलफनामा दिया, जिसमें उसने कहा कि उसने पहले किसी अन्य मामले में जमानती नहीं बना। वहीं वह पहले भी दो अन्य मामलों में जमानती बना।
विज्ञापन

रीडर अरुण कुमार ने शिकायत में बताया कि हडौली निवासी राकेश कुमार ने अदालत में जमानती बनने के लिए हलफनामा व आधार कार्ड जमा करवाया था। हलफनामे में आरोपी राकेश ने कहा था कि वह पहले किसी भी मामले में जमानती नहीं बना। जांच में सामने आया कि वह पहले भी साल 2018 में एनडीपीएस मामले और जनवरी 2024 में चोरी के मामले में जमानती बना थे। इसके साथ ही उनका आधार कार्ड भी फर्जी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें