संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई ) की 75वीं वर्षगांठ उत्साह से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में वर्षों से संस्था में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी सिविल सर्जन विपिन गोंदवाल ने किया। शाखा प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा ने बताया कि देश में संगठन की स्थापना 23 जुलाई 1949 को मुंबई में हुई थी। जिले में एक अप्रैल 1992 को शाखा खोली गई। 33 साल से शाखा स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है। शिक्षा, परामर्श, प्रेरणा, कौशल विकास, लिंग व सशक्तिकरण, युवा लोगों के लिए कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए। 32 साल के सफर में शाखा की ओर से जिले के विभिन्न एरिया में 17 हजार के करीब शिविर लगाए जा चुके हैं।
शिविरों में चिकित्सक स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा देने के साथ परामर्श भी दिया गया। शाखा सदस्य शिविर से 22 हजार लोगों को लाभ पहुंचा चुके हैं। इस दौरान पैटर्न डॉ. नीना पूरी, उपाध्यक्ष रमन सचदेवा, डॉ. हेमंत मिश्रा, आरके भारद्वाज, प्रीति वोहरा, इंदू कपूर, स्नेह शर्मा, डॉ. आरती नैन, रजनी सोनी, एसके सचदेवा, डीपी सिंह, अंजलि सिंह, विनोद भसीन, संजय जैन, लक्ष्मी सैनी, सुदेश शर्मा माैजूद रहे।