फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एकल नृत्य मुकाबले में हेजल को पहला स्थान

Tue, 14 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद एडीसी व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बाल कल्याण परिषद में सोमवार को बाल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिताएं 13 से 24 अक्तूबर चलेंगी।
एकल नृत्य में पहला स्थान स्वराज पब्लिक स्कूल की हेजल ने, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की अमोहा ने दूसरा और आनंद पब्लिक स्कूल के अगमजोत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल मुजाफ्त कलां की टीम ने पहला, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी ने दूसरा और इंडियन पब्लिक स्कूल, जगाधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंजू, सतबीर चौहान और निशा शर्मा ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई। इसके पहले अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए हमें किसी न किसी रूप में खेलों से जुड़े रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें