फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी के आरोप में युवक नामजद

Tue, 14 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने युवक के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट करने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवक को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि गांव का मुस्ताक काफी दिन से परेशान कर रहा था। जब भी वह घर से बाहर जाती तो मुस्ताक पीछा करता था। कई बार उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। वह 11 अक्तूबर की शाम गांव में जा रही थी। इस दौरान मुस्ताक ने रास्ते में रोककर उससे छेड़खानी की। विरोध किया तो मुस्ताक ने पिटाई करने लगा। शोर मचाने पर मुस्ताक भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें