फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हजरस ने अफसरों के सामने रखी समस्याएं

Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) का प्रतिनिधिमंडल पंचकूला में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने शिक्षकों की समस्याएं रखकर निपटारे की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य प्रधान डॉ. दिनेश निंबड़िया ने किया। प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल व अतिरिक्त निदेशक कमलप्रीत कौर से मिला। राज्य महासचिव विनोद मोहड़ी ने बताया कि बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यापकों से जुड़े मुद्दों व समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्राथिमक पाठशाला हेडमास्टर रिवर्जन मामले की निदेशक द्वारा शीघ्र समीक्षा की जाएगी।
एसीपी मामलों में हरियाणा सिविल सेवा नियम 1998 का पालन करते लंबित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाना, राज्य के सभी विभागीय संस्थानों में रोस्टर रजिस्टर का निर्माण जल्द शुरू करने, तृतीय श्रेणी पदोन्नति में अनुसूचित जाति आरक्षण लागू न होने के विषय पर पुनरीक्षण करने की मांगें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें