फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परीक्षा में सफलता के लिए करवाया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दिल्ली रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन करवाया गया। इस दौरान विद्या व कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। हवन में स्कूल प्रबंधक आरएस पुंडीर मुख्य यजमान रहे।
आरएस पुंडीर ने बताया कि यह हवन में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा में सफलता के लिए किया गया। विद्यार्थियों ने पूजन व तिलक कर हवन में आहुति दी और मां सरस्वती की स्तुति की। प्राचार्य मनीषा गौतम ने विद्यार्थियों को परीक्षा व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक आरएस पुंडीर ने विद्यार्थियों का आध्यात्मिक व वैज्ञानिक कारण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा का बिल्कुल भी तनाव न लें। सहज होकर परीक्षा की तैयारी करें। सफलता के लिए अनुशासन व निष्ठा की आवश्यकता होती है। मन लगाकर कार्य करने से हर सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को टाइम टेबल बनाकर नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का बोझ न लेकर तनाव मुक्त रहें और संतुलित आहार लें। स्वास्थ्य ठीक होने से पढ़ाई में मन लगेगा। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने एक दूसरे को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें