फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर, तीन हादसों में दो की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। पाबनी रोड पर मुसिंबल बस अड्डे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दूसरा हादसा बिलासपुर के मलिकपुर बांगर के पास महेंद्रा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सहारनपुर के किसान की मौत हो गई। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रादौर के नजदीक हुए तीसरे हादसे में दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा
दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गांव कोतरखाना निवासी संतोख सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह मुसिंबल बस अड्डे के नजदीक निजी काम से गया था। जब वह अड्डे के पास खड़ा था, तभी जगाधरी व पाबनी की तरफ से आई दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक घायल उनके गांव का ही जोगिंद्र सिंह था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जोगिंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दूसरा हादसा
रिश्तेदारी से लौट रहे किसान की महेंद्रा पिकअप की टक्कर लगने से मौत
बिलासपुर। मलिकपुर बांगर गांव के नजदीक सोमनदी के पुल के पास महेंद्रा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर के गांव फतेहगढ़ टोंढ़ा निवासी पप्पू के रूम में हुई। पप्पू साढौरा में कंप्यूटर करा मशीन ठीक करवाने आया था। यहीं से वह रामपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। जब रिश्तेदारी से लौट रहा था तो रास्ते में तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर एसआई ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के फोन से नंबर लेकर उस पर काल कर उसके परिजनों का पता लगाया। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा
स्टेट हाईवे पर भिड़ी दो कारें, छह घायल
रादौर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर राम विचार वाटिका के समीप दो कारों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जगाधरी निवासी अमित, पारूल, राजीव व राजेश अपनी ई ऑन कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वह रादौर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्रेटा कार की उनसे टक्कर हो गई। जिसमें वह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रेटा कार में देवबंद निवासी नाजिम खान व उसका भाई मौजूद थे। लेकिन उन्हें केवल मामूली चोटें आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राकेश राणा ने बताया कि जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें