फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एलपीडी सिलिंडर के लिए खाने पड़ रहे धक्के

Mon, 30 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली में गैस एजेंसी पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गैस किल्लत की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को 25 दिन की बुकिंग नियम के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने के बाद भी लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
सरकार ने घरेलू सिलिंडर के लिए 25 दिन बाद बुकिंग का नियम निर्धारित किया है। परंतु लोगों को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग होने के बाद भी 10 से 12 दिन की वेटिंग चल रही है। इससे लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। लोग 25 दिन बाद बुकिंग करवा रहे हैं, लेकिन डिलिवरी 10 से 12 दिन बाद हो रही है।
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत होम डिलिवरी वालों के लिए हो रही है। होम डिलिवरी के सिलिंडर 25 नहीं बल्कि 35 से 40 दिन के भीतर पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग बार-बार एजेंसी जाकर इसकी जानकारी ले रहे हैं। डिलिवरी समय पर न मिलने के कारण लोगों को एजेंसी पर जाना पड़ रहा है। ऐसे में लोग होम डिलिवरी के बजाए एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है।
शर्मा कॉलोनी की राधारानी ने बताया कि बताया कि उन्होंने 18 मार्च को सिलिंडर बुक करवाया था। उन्हें इसका मोबाइल पर मैसेज भी आ गया था। परंतु सिलिंडर डिलिवर नहीं हुआ। कई बाद भी सिलिंडर नहीं मिला तो वे एजेंसी पर पहुंचे तो पता चला कि वेटिंग चल रही है और सिलिंडर 30 मार्च को डिलिवरी किया जाएगा।
इसी तरह किशोरी लाल ने बताया कि उन्होंने 20 मार्च को सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक डिलिवरी नहीं मिली है। घर का सिलिंडर खाली होने पर उन्हें गैस लेने एजेंसी पर आना पड़ा, जबकि वह होम डिलिवरी करवाते हैं। दूसरी तरफ एजेंसी संचालकों ने कहा कि सप्लाई कम होने से सिलिंडर की डिलिवरी में समय लग रहा है, परंतु सभी को सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं
जिले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जिले के सभी पेट्रोल पंप व फिलिंग स्टेशन पर सप्लाई आ रही है। सभी को पूर्व की तरह ही ईंधन दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन प्रधान विशाल शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई दिक्कत नहीं है। दूसरे राज्यों में अफवाह के कारण दिक्कत हुई थी। कंपनी की ओर से पूरी सप्लाई दी जा रही है। लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें