कॉलेज में हवन में आहुति डालते विद्यार्थी व शिक्षक। प्रवक्ता
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव गर्ग ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के जीवन में कॉलेज का पहला दिन नए अध्याय की शुरुआत होता है। इंजीनियरिंग शिक्षा केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों, नवाचार, समस्या समाधान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का भी माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. एलएस रीन, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. वंदना, अनुजा गोयल, डॉ. नवदीप कुमार उपस्थित रहे। संवाद