पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित हवन में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। प्रवक्ता
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में सोमवार को नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। प्राचार्य संजीव सहगल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के प्रति समर्पित रहने, तकनीकी दक्षता विकसित करने तथा सह-पाठ्यक्रम एवं कौशल विकास गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संवाद