फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से हथिनीकुंड बैराज और घग्गर में बढ़ने लगा जलस्तर, 24 घंटे का अलर्ट

Mon, 13 Jul 2020 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा की लाइफ लाइन माने जाने वाले हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर फिलहाल सात से आठ हजार क्यूसिक पानी चल रहा था, जो रविवार को 11 से 12 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बारिश से आनेवाले दिनों में जलस्तर में और इजाफा हो सकता है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर डीसी ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ विभिन्न टीमों को 24 घंटे के अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को हेडक्वार्टर छोड़ने से पहले डीसी से अनुमति लेनी होगी।

वहीं, रविवार को बरसाती मौसम की मंगल कामना के हवन किया गया। इस दौरान मां यमुना के नाम से भंडारा करवाया गया। यह आयोजन सिंचाई विभाग दादूपुर जल सेवा मंडल द्वारा किया गया। इस दौरान तार-घर व फ्लड कंट्रोल रूम के नवीनीकरण उपरांत उसका उद्घाटन कार्यकारी अभियंता, जल सेवाएं मंडल, दादुपुर हरिदेव कांबोज द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिदेव कांबोज ने बताया कि यमुना किनारे चल रहे अधिकांश बाढ़ बचाव और राहत कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की टीम अलर्ट पर है और पानी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। उनके साथ धर्मपाल उपमंडल अधिकारी, हेमंत कनिष्ठ अभियंता, चरण सिंह कनिष्ठ अभियंता अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें