फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की मालदीव में मौत: परिवार का आरोप- बेटे की हत्या हुई, शव नहीं दिया जा रहा, हफ्ता पहले गया था

Fri, 03 Jan 2025 06:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी

सार

हरियाणा के जगाधरी के रहने वाले युवक की विदेश में मौत हो गई। जगाधरी का रविंद्र एक सप्ताह पहले मालदीव गया था। वहां उसकी संदिग्ध मौत हो गई। हालांकि परिवार ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी के युवक की मालदीव में मौत हो गई। युवक की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। युवक का शव दोस्त के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही उनका कहना है कि विदेश में मृतक का शव भी नहीं दिया जा रहा है। डीसी को प्रार्थनापत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और शव दिलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


मामला जगाधरी शहर की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी है। कॉलोनी निवासी रामप्रीत साहनी ने डीसी को सौंप पत्र में बताया कि उसका बेटा रविंद्र दो साल से मालदीव में काम करने के लिए गया था। कुछ दिन पहले वह जगाधरी आया था। इसके बाद बीते 24 दिसंबर को वह वापस चला गया। जहां वह कॉलोनी के एक ही एक युवक के साथ कमरे में रहता था। 31 दिसंबर को परिवार को सूचना मिली की रविंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

रामप्रीत का कहना है कि रविंद्र काफी खुश था। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। इसके साथ ही उनका कहना है कि बेटे का शव लाने के लिए दूसरा बेटा और परिवार के कुछ सदस्य मालदीव गए हैं। लेकिन, वहां पर उन्हें शव नहीं दिया जा रहा है। परिजन चाहते हैं कि बेटे का संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया जाए। परिजनों ने डीसी को पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और शव वापस भारत लाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें