फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बिजली उत्पादन में होगा अग्रणी : विज

Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज बुधवार को यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 14 अप्रैल को गांव कैल में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। इसके बाद वे दीनबंधु छोटू राम थर्मल प्लांट में पहुंचे। इस दौरान इन्होंने थर्मल के अंदर लगी मशीनों व उपकरणों की जानकारी ली तथा जिस जगह पर नई यूनिट लगाई जानी है उस जगह को भी देखा।
विज ने कहा कि 7272 करोड़ रुपये की लागत से दीनबंधु छोटू राम थर्मल प्लांट में नई 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट स्थापित की जानी है। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यमुनानगर में इतनी बड़ी यूनिट लगना सौभाग्य की बात है, लेकिन हिसार के खेदड़ में एक और पानीपत में दो इसी प्रकार की यूनिट लगाने की सरकार की तैयारी चल रही है। हरियाणा कम खपत में अधिक बिजली उत्पादन करने में अग्रणी हो जाएगा।
विज्ञापन


रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहे। वहीं उन्होंने जनता के लिए पीने के पानी, शौचालय, पार्किंग स्थल, सुरक्षा एवं बैठने की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने पीएम रूट प्लान, वीआईपी टॉयलेट, मीडिया सेंटर की व्यवस्था व मीडिया सेंटर में स्थापित किए जाने वाले उपकरणों, मंच पर बैठने की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की। वहीं कैल गांव में रतनुपरा के ग्रामीणों ने मौजूदा थर्मल की राख से आ रही परेशानियों के बारे में अनिल विज को अवगत कराया तथा उन्हें समस्या का समाधान कराने के लिए मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें