फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के विस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सिक्किम की नीतियों को सराहा

Sat, 25 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
अध्यक्ष कंवर पाल - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल व उपाध्यक्ष संतोष यादव इन दिनों सिक्किम व पश्चिमी बंगाल के पांच दिवसीय टूर पर है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचने पर सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष केएन राय, उपाध्यक्ष सोनम गयात्सो लपछा तथा गंगतोक नगर निगम के मेयर शक्ति सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल व उपाध्यक्ष संतोष यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने परस्पर विधानसभा की संसदीय कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की व जानकारी हासिल की। विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल व उपाध्यक्ष संतोष यादव ने सिक्किम में दक्षिण सिक्किम के जिला स्वांगला बुद्ध पार्क में वृक्षारोपण किया। सिक्किम राज्य में हर वर्ष 5 जून से 25 जून तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है।

गंगतोक में पत्रकार वार्ता के दौरान  कंवर पाल व संतोष यादव ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग की सराहना करते हुए कहा कि लोक कल्याण कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वन के फलस्वरूप ही वे लगातार 25 वर्षों से सिक्किम सरकार की बागडोर संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में सिक्किम एक ऐसा राज्य है जिसने ऑर्गेनिक खेती को पूर्णत: लागू किया है व रासायनिक व यूरिया खादों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिक्किम देश में अग्रणी राज्य है।

यहां के अधिकतर विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, निजी स्कूलों की संख्या यहां पर बहुत कम है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रकार की अच्छी नीतियां हरियाणा में भी लागू करवाने की सिफारिश करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष 22 जून से 26 जून तक 5 दिवसीय सिक्किम व पश्चिमी बंगाल में स्टडी टूर पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें