फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर गिरा ट्रांसफार्मर, हादसा टला

Sat, 18 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद। जगाधरी-पांवटा नेशनल हाइवे पर गांव किशनपुरा के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर टूटकर सड़क के बीच में गिर गया। गनीमत रही कि इस व्यस्त हाइवे पर उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। बीच सड़क पर पड़े ट्रांसफार्मर की बिजली निगम के कर्मचारियों ने दोपहर बाद ही सुध ली।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे के किनारे लगा बिजली का ट्रांसफार्मर दोनों स्पोर्टिड खंभों व तारों सहित अचानक अपने आप ही टूट कर हाइवे पर आ गिरा। ट्रांसफार्मर की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीर रमेश ने बताया कि उन्होंने इसकी इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को उसी समय दे दी। रमेश लगभग तीन घंटे बाद उसी जगह से गुजरा तो खंभा व ट्रांसफार्मर हटाने के लिए वहां कोई नहीं आया था। दोपहर बाद निगम के कर्मचारियों ने मौके पर आकर ट्रांसफार्मर व खंभों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें