फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जगाधरी में सीजन की रिकॉर्ड तोड़ बारिश; सात घंटे में ही 215 एमएम, उमस भरी गर्मी से राहत

Fri, 11 Aug 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

अधिक बारिश के साथ ओवरफ्लो नालों के पानी ने जगाधरी में लगते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव कर दिया। निचले व अन्य रिहायशी इलाकों से लेकर सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया, जो दस बजे बारिश रुकने के दो घंटे में भी नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में सभी खंडों में रात 12 से एक बजे के बीच शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक जारी रही। इस बीच तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी रही। इस तरह जिले में सात घंटे में औसत 78 एमएम बारिश हुई। इसमें जगाधरी खंड में सीजन की रिकॉर्ड तोड़ बारिश रही, जहां 215 एमएम बारिश दर्ज हुई। अधिक बारिश के साथ ओवरफ्लो नालों के पानी ने जगाधरी में लगते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव कर दिया। निचले व अन्य रिहायशी इलाकों से लेकर सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया, जो दस बजे बारिश रुकने के दो घंटे में भी नहीं उतर पाया। जिसकी निकासी को नगर निगम टीमें व लोग खुद भी घंटों प्रयास में लगे रहें। 

विज्ञापन


यहां दो से तीन फीट भरा पानी
एनएच-73ए (जगाधरी-पांवटा) पर जगाधरी बस स्टैंड, मटका चौक और पुराने एनएच-73 पर महाराणा प्रताप चौक से कन्हैया साहिब चौक के बीच संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल व आसपास दो फीट तक बारिश का पानी भरा। साथ ही जगाधरी में मटका चौक से खेडा बाजार व स्कूल रोड, टाउन हाल (नगर निगम जगाधरी कार्यालय), पथरावाला बाजार, सिविल लाइन रोड, बूड़िया गेट चौकी रोड व आसपास सहित कई कॉलोनियों व बाजारों में एक से ढाई फीट पानी भरा।

ऐसे ही यमुनानगर में वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक, सेक्टर-17 में कम्युनिटी सेंटर के पीछे, विवेकानंद स्कूल समीप, मॉडल टाउन लगते शक्तिनगर, लाजपत नगर, आजाद नगर, टैगोर गार्डन, दशमेश कॉलोनी, शांति कॉलोनी कई कॉलोनियों व बाजारों में एक से डेढ़ फीट जलभराव रहा। उक्त इलाकों में कई जगह नाले व सीवरेज का पानी भी ओवरफ्लो होकर बहने लगा। कई घरों में भी पानी घुस आया। जिस पर लोग खुद व नगर निगम भी टीमें भी फील्ड में पानी निकासी के प्रयास में लगी रहीं उधर, सड़कों पर जलभराव के बीच वाहन रेंगते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खंडवार बारिश का आंकड़ा
जगाधरी - 215 
सरस्वती नगर - 85 
छछरौली - 81 
प्रताप नगर - 56 
बिलासपुर - 51 
रादौर - 33 
साढौरा - 30 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें