फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण में हरमन, खुशबू और नैंसी प्रथम

Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वच्छता अभियान विषय पर नाटक व हिंदी भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में में हरमन, खुशबू व नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पहले वर्ग में कक्षा छह से आठ व दूसरे वर्ग में कक्षा नौ व दस और तीसरे वर्ग में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी शामिल रहे। पहले वर्ग में टैगोर हाउस की हरमन ने प्रथम, शिवाजी हाउस की प्रतीका ने द्वितीय व दयानंद हाउस की गुंजन ने तृतीय स्थान पाया। दूसरे वर्ग में दयानंद हाउस की खुशबू ने प्रथम, टैगोर हाउस की मोहिनी ने द्वितीय व शिवाजी हाउस की रजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे वर्ग में शिवाजी हाउस की नैंसी ने प्रथम, टैगोर हाउस की लगन ने द्वितीय, विवेकानंद हाउस की गुरप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता हिंदी की अध्यापिका मोना, कमलेश व अध्यापक बलराम शर्मा की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अपने आप को और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें