यमुनानगर। गुरु मानियो ग्रंथ सेवा सोसायटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से हरकीरत सिंह खुराना को नया मुख्य सेवादार नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के सिख संगठनों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने खुशी जताई है।
नवनियुक्त मुख्य सेवादार खुराना ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाना, सिखी के सिद्धांतों का प्रचार करना और गुरमत समागमों के माध्यम से संगतों को गुरबाणी से जोड़ना सोसायटी के प्रमुख उद्देश्य हैं।
विज्ञापन
जरूरतमंदों की सहायता और मानवता की सेवा के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोसायटी के सदस्यों और यूथ विंग के सहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। खुराना ने विश्वास दिलाया कि संगतों के सहयोग से गुरमत समागमों, सिखी के प्रचार-प्रसार और समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोसायटी की ओर से आगामी एक नवंबर को पर्यावरण जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन से खालसा राजधानी लोहगढ़ तक जाएगी।