फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्योहार पर बाजार में बेतरतीब पार्किंग बनी परेशानी

Sun, 08 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सड़क के बीच में खड़ी कार का चालान करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन दुकानों के बाहर और सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े कर रहे हैं। इससे बाजारों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
ट्रैफिक इंचार्ज संदीप ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन दुकानों के बाहर खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

यदि किसी वाहन के सड़क के बीच में खड़े होने से आवागमन बाधित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर नाकाबंदी की गई है। बाजारों में पुलिस बल के साथ सिविल ड्रेस में भी कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्ते बाधित न करें और अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें