हमिदा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वालिया ।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर । हमिदा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वालिया ने मुस्लिम समाज के भाइयों से अपील करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र माह के दौरान सरकार के दिशा निर्देशों के मद्देनजर इबादत अपने अपने घरों पर ही रहकर करें। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक स्थलों पर किसी भी किस्म की आवाजाही में, वहां पर बैठ कर इबादत करना, पूजा पाठ करना सब पर हर तरह की रोक लगी हुई है। सभी को लॉकडाउन का पालन करते हुए, सरकार की दी हुई हिदायत को मानते हुए। पूरी तरह अपने घरों में रहे। अपने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सरकार का सहयोग करें। बता दें कि मुस्लिम समाज का एक महीने तक चलने वाला सबसे बडे त्यौहार रमजान शरीफ हैं। चांद के दीदार भर से ही माहे रमजान का आगाज हो जाता है। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन ने माहे रमजान शरीफ की तैयारियों पर पूरी तरह ग्रहण लगा दिया है। सभी को सबसे ज्यादा चिंता तराहवी नमाज को लेकर है। लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों में भीड़ लगाना व नमाज पढ़ना मना है। ऐसे में बाजार, गली, मोहल्ले सहित तमाम मस्जिदें सुनी है। समुदाय के सभी लोगों को रोजा, तराहवी की नमाज इबादत घर पर ही करनी होगी। कोरोना कि डर की वजह से इस बार तराहवी नमाज मस्जिदों दरगाह में नहीं की जाएगी। इस बार सभी को अपने अपने घर रोजा इफ्तार व इबादत घर पर रह कर लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाना होगा। तमाम मौलानाओं ने भी मुस्लिम समाज से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही रोजा तरावीह नमाज व पांच वक्त की नमाज कुरान ए मजीद की तिलावत अपने घर पर ही अता करें।