कर्मचारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ विभाग का स्टॉफ
- फोटो : AMAR UJALA
छछरौली । कोरोना संक्रमण के चलते ब्लॉक छछरौली के सभी विभागों के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छछरौली एरिया के सभी 15 राइस मिलो के मजदूरों,अनाज मंडी के मजदूरों, व नए बनाए गए परचेज सेंटर के सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सीएचसी छछरौली की टीम द्वारा सरकारी विभागों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई है। हेल्थ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि लगभग 370 सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि खंड एवं विकास कार्यालय छछरौली, बिजली वितरण निगम छछरौली, बाल भवन, वन विभाग आदि के सभी कर्मचारियों की हेल्थ जांच की गई है। धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी 15 राइस मिलों में कार्यरत सैंकड़ों मजदूरों की हेल्थ जांच की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए नए परचेज सेंटर के मजदूरों की भी स्वास्थ्य जांच की गई है।सीएचसी छछरौली की टीम के डॉक्टरों ने सरकारी कर्मचारियों व प्रवासी मजदूरों को जानकारी देते हुए बताया कि फिजिकल सोशल डिस्टेंसिंग का नियमानुसार पालन करें।साफ सफाई स्वच्छता रखें ।उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। फोटो ब्लॉक छछरौली के सरकारी कर्मचारियों की मेडिकल स्कैनिंग करते सीएचसी छछरौली की हेल्थ टीम।