हड़तौल गांव के सरपंच को सम्मानित करती डीसी प्रीति स्वयं
व्यासपुर। खंड के गांव हड़तौल को टीबी मुक्त घोषित किए जाने पर जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत को सम्मानित किया। उपायुक्त ने सरपंच यमन कुमार, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम और ग्रामीणों को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव के सामूहिक प्रयास और जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने सरपंच को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्करों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और संभावित मरीजों की समय पर जांच सुनिश्चित की। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमा परवीन ने बताया कि टीबी मरीजों को सरकार मुफ्त उपचार और पोषण सहायता उपलब्ध करती है। संवाद
हड़तौल गांव के सरपंच को सम्मानित करती डीसी प्रीति स्वयं