फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनगणना दो चरणों में 16 अप्रैल से शुरू होगी

Fri, 03 Apr 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जनगणना-2027 को इस बार पूरी तरह डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 16 अप्रैल से शुरू होने वाली सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए उपायुक्त व प्रधान जनगणना अधिकारी प्रीति ने सभी चार्ज अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि नागरिकों को स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित करना इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए गांव, वार्ड और विभागीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसके आधार पर गणनाकर्मी केवल सत्यापन करेंगे। जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण मकान सूचीकरण 1 से 30 मई 2026 तक और दूसरा चरण जनसंख्या गणना 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनगणना संचालन निदेशक ललित जैन ने भी सभी जिलों को इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें