फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के किए दर्शन

Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव जठलाना में आयोजित रथयात्रा में हिस्सा लेते ग्रामीण। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव जठलाना में बुधवार को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व भगवान बलभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


रथयात्रा का नेतृत्व गांव के सरपंच पंडित रामगोपाल ने किया। उनके मार्गदर्शन और ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जल सेवा की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान सचिन राणा, जगन्नाथ समिति राखेड़, जगदीश कांबोज, संदीप मेहरा, अरुण डेढड़ी, आदित्य शर्मा, गोपाल मित्तल, विकास मित्तल, टीटू बज्जा और संजय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें