फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर का जीवन मानवता के लिए प्रकाशपुंज : कटारिया

Tue, 25 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रातः कालीन सभा में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
यमुनानगर। सरोजिनी काॅलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रात:कालीन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यापिका मेघा ने विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर के जीवन, प्रेरणास्पद बलिदान एवं आदर्शों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने शबद-गायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सीमा कटारिया ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाशपुंज है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक और नैतिक-मूल्य आधारित गतिविधियां बच्चों में मानवता, निडरता, करुणा और कर्तव्य-बोध का विकास करती हैं। स्कूल प्रबंधक शशि बाटला ने कहा कि श्रेष्ठ व्यक्तित्व केवल इतिहास में नहीं रहते, बल्कि उनके आदर्श आज भी हमारे कर्मों को दिशा दे सकते हैं। बच्चे अच्छे संदेशवाहक होते हैं अत: गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, कर्तव्य स्नेह, सामान्य जैसे शिक्षाप्रद भावों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए वे स्वयं, समाज तथा देश के प्रति एक सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें