फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहजादपुर गांव में बनेगा गुरु रविदास मंदिर

Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र के शहजादपुर गांव में संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का भव्य मंदिर बनेगा। ग्रामीणों के सहयोग से बनने वाले इस भव्य मंदिर की शनिवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पूजन कर नींव की ईंट रखी। उन्होंने ग्रामीणों को मंदिर निर्माण में हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
मंदिर बैठने के लिए बड़ा हॉल, पूजा घर, ध्वज स्थल व अन्य सुविधाएं होंगी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव में प्रभात फेरी निकाली। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। भजनों के माध्यम से गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी के बाद मंदिर परिसर में नए मंदिर निर्माण के लिए नींव की खोदाई की गई। भव्य मंदिर की नींव की ईंट रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूजन के साथ मंदिर की नींव की ईंट रखने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पूजन के साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सरपंच मनमोहन सिंह, भाजपा बूड़िया मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर व गांव के मौजिज लोगों ने नींव की ईंट रखकर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना सारा जीवन धर्म प्रचार व आम जन मानस की सेवा में लगा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हर आदमी मेरा मेरा कह कर एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहा है। इसी भेदभाव को खत्म करने के लिए गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपनाएं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में डालकर जीवन को संवारे। गुरु रविदास जी के भव्य मंदिर के निर्माण में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंदिर निर्माण में ग्रामीणों का हर तरह से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें