फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु पर्व पर रागी जत्थे ने किया शबद-कीर्तन

Tue, 24 Nov 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में शबद-कीर्तन करता रागी जत्था। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को गुरु पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय गुरुद्वारे से पहुंचे पाठी प्रमोद सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी और शबद-कीर्तन से विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भी श्रद्धापूर्वक शबद-कीर्तन में भाग लिया। इसके बाद विद्यालय में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों ने गुरु साहिबान के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। विद्यालय के प्राचार्य रमन शर्मा ने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाएं हमें प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को देग का प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा के समापन पर लंगर लगाया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए रागी जत्थे का आभार व्यक्त किया। पूरा विद्यालय परिसर धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें