कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
रादौर। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलाहर में सोमवार को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शबद-कीर्तन और दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के संदेश पर आधारित भाषण, कविता और नाटक प्रस्तुत किए। प्राचार्य सुरेश कांबोज ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सत्य, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों को उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर अच्छा इंसान बनना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।