फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूलों में धाकड़ विद्यार्थियों ने छेड़ी नशे के विरुद्ध जंग

Tue, 24 Nov 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नशा मुक्ति अभियान को स्कूल स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में धाकड़ विद्यार्थियों की नियुक्ति की है। यह धाकड़ विद्यार्थी विभाग के लिए गुप्तचर की तरह काम कर रहे हैं। धाकड़ विद्यार्थी स्कूल में नशा करने वाले या इसकी चपेट में आने वाले छात्रों पर नजर रखे हुए हैं।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में सात ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की गई है। वहीं, विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया गया। इसके बाद अब सभी विद्यार्थी इससे दूर हैं। इन विद्यार्थियों में धूम्रपान, पान-सुपारी इत्यादि खाने की आदत पाई गई थी। उनकी काउंसिलिंग के बाद वे सभी इससे दूर हो गए हैं।
विज्ञापन

अब इसे और व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि ऐसे अन्य विद्यार्थियों की भी पहचान की जा सके। विभाग का उद्देश्य नशे की समस्या को शुरुआती स्तर पर ही रोकना है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इसकी विशेष बात यह है कि शिक्षकों के अलावा अन्य किसी विद्यार्थी को विभाग के धाकड़ विद्यार्थी की पहचान नहीं है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि दूसरे विद्यार्थियों पर इसका असर न हो और योजना का क्रियान्वयन सही चलता रहे।
जिले के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब 32 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन्हीं विद्यार्थियों के बीच से हर कक्षा में दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें धाकड़ नाम दिया गया है। वे अपनी कक्षा और स्कूल परिसर में विशेष रूप से निगरानी रख रहे हैं कि कोई विद्यार्थी नशा तो नहीं कर रहा या किसी प्रकार के नशीले पदार्थ के संपर्क में तो नहीं है।
इन विद्यार्थियों की जिम्मेदारी केवल निगरानी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने संबंधित अध्यापकों को दे रहे हैं। इसके बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर ऐसे विद्यार्थियों की काउंसिलिंग और सुधार की दिशा में कदम उठाएंगे। इसका उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि समय रहते बच्चे को इस दलदल से निकाला है।
विज्ञापन

योजना को गंभीरता से लागू करें स्कूल : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रेमलता ने बताया कि धाकड़ योजना को लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाती है। इसमें केवल नशा ही नहीं बल्कि अन्य गलत आदतों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के साथ उन्हें सभ्य नागरिक बनाना है। बैठक में सभी खंड स्तर के नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट देते हैं। डीईओ ने निर्देश दिए स्कूल इस योजना को गंभीरता से लागू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें