साढौरा। अमर शहीद पीर बुद्ध शाह जी के 322वें शहीदी दिवस को समर्पित गुरु मानियो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन 22 मार्च को नई अनाज मंडी, साढौरा में किया जाएगा। समागम शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक भाई रंजीत सिंह खालसा ढडरियां वाले शब्द कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। समागम की तैयारी को लेकर गुरुद्वारा यादगार बाबा बंदा सिंह बहादुर परिसर में सिख संगत की एक विशेष बैठक हुई। गगन भाटिया, नवतेज सिंह बैंस, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों और कुलविंद्र सिंह चड्डा ने बताया कि समागम से एक दिन पहले 21 मार्च को गुरुद्वारा पीर बुद्ध शाह में अखंड पाठ साहिब और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संवाद