फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हॉकी में गुरु एकेडमी यमुनानगर प्रथम

Mon, 11 Dec 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑल इंडिया अंडर 16 हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हॉकी टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। जिसमें गुरु एकेडमी यमुनानगर पहले, हर हॉकी एकेडमी सोनीपत दूसरे व एसआर पब्लिक स्कूल सहारनपुर तीसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को श्याम सुंदर बत्रा द्वारा सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वहीं श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी युवाओं को खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। सरकार द्वारा खेलों व खिलाड़ियों की अनदेखी करने से प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। इस मौके पर राजेंद्र सन्नी, मुमताज, प्रीतम, गुरदीप, मोनू कुमार, अमरदीप, संतोष, डीके साहनी, तिलक राज धीमान, हरजिंद्र, गुरमेज, रणधीर,अंकुश, शेर सिंह चौहान, विनय, राहुल, पंकज, सतनाम व श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें