फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नियमितीकरण के लिए कुरुक्षेत्र में गरजेंगे अतिथि अध्यापक

Tue, 20 Oct 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद संघ के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रदेश के 12,700 अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर 25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में महारैली बुलाई गई है। यह रैली अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से बुलाई गई है। अतिथि अध्यापक महारैली के बाद तिरंगा यात्रा निकालकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का मोर्चा ने घोषणा की है।
नियमितीकरण की मांग को लेकर अध्यापकों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। इसे लेकर मोर्चा की कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश कमेटी ने इसकी रणनीति की घोषणा की। बैठक में कृष्ण धारसूल को मोर्चा का राज्य प्रधान और मैना यादव को महिला विंग की प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने पर सहमति जताई। मोर्चा के नवनियुक्त राज्य प्रधान कृष्ण धारसूल ने कहा कि अतिथि अध्यापकों को नियमित कराने के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उनके अनुसार, प्रदेश के 12,700 अतिथि अध्यापकों और उनके परिवारों को इस मांग के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों से बिना दबाव में आए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। मोर्चा ने महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अध्यापकों से अपने-अपने क्षेत्रों में साथियों से संपर्क करने को कहा है। 25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में जुटने के बाद तिरंगा यात्रा के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचने की योजना है। वहां राज्यपाल को ज्ञापन देकर नियमितीकरण की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें