फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मंत्री के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपते अति​थि अध्यापक। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नियमित करने की मांग को लेकर हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की ओर से प्रदेश भर में सभी विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को संघ का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा से मिलने पहुंचा। मंत्री के न मिलने पर उनके निजी सहायक अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान रवींद्र सैनी ने किया। सैनी ने कहा कि अतिथि अध्यापक हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में भी केस जीत चुके हैं। परंतु सरकार की ओर से अभी तक कोर्ट का फैसला लागू नहीं किया गया है। संघ राज्य कार्यकारिणी के संत कुमार ने अतिथि अध्यापकों को एकता के सूत्र में बंधकर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला महासचिव सुशील कुमार ने कहा कि अतिथि अध्यापक को सेवा देते 21 वर्ष हो गए हैं। अब उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जिनकी सेवा बहुत कम बची है। राज्य कार्यकारिणी संत कुमार व बलदेव शास्त्री ने कहा 12 हजार अतिथि अध्यापक पिछले 20- 21 वर्षों से सरकारी स्कूलों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
गेस्ट टीचर वर्ष 2014 में सरकार की नीति की सभी शर्तें पूरी करते हैं। इनमें से ज्यादातर गेस्ट टीचर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। रादौर खंड के वीरेंद्र पांचाल ने कहा कि जिस समय गेस्ट टीचर सरकारी विद्यालय में लगे थे, उस समय विद्यालयों में अध्यापकों की भारी कमी थी।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को उठाने में गेस्ट टीचरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब इन 12 हजार गेस्ट टीचर्स को नियमित कर उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित करें। इस दौरान पूर्व जिला प्रधान रमेश चहल, सरस्वती नगर ब्लॉक प्रधान नरेश, सतीश, वशिष्ठ कुमार, कपिल, अनिल कुमार, मुकेश कंबोज, रमेश, पवन कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें