फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों ने मांगों का विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Aug 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विधायक को ज्ञापन सौंपते अति​थि अध्यापक। संघ
विज्ञापन
जगाधरी। अतिथि अध्यापकों की ओर से नियमित करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला प्रधान रवींद्र सैनी के नेतृत्व में अध्यापकों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा। वहीं, उनसे सुप्रीम कोर्ट व पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का निर्णय लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

रविंद्र सैनी ने कहा कि अतिथि सुप्रीम और हाई कोर्ट में केस जीत चुके हैं और सरकार 12,000 परिवारों को नियमित करने का जो वादा किया था, वह पूरा करके कोर्ट का सम्मान करे। जिले के अतिथि अध्यापकों से शनिवार को ढाई बजे विधायक रेणु बाला के जगाधरी स्थित निवास पर पहुंचेंगे। स्टेट बॉडी के संत कुमार और बलदेव शास्त्री ने अतिथि अध्यापकों को एकता का परिचय देने का संदेश दिया। महिला विंग जिला प्रधान नवनीत बाजवा और रमेश चल पूर्व ने बताया कि अध्यापकों को सेवा देते हुए 21 वर्ष हो गए हैं, अब उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं जिनकी सेवा बहुत कम बची है। ऐसे में उनकी सरकार से अपील करते हैं कि अतिथि अध्यापकों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए।
रादौर प्रधान जितेंद्र ने कहा कि अतिथि अध्यापकों की लड़ाई के लिए एकजुट होकर अभियान शुरू करने के लिए तैयारी शुरू की है। पूर्व जिला प्रधान संजीव कुमार ने विधायकों के ज्ञापन कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व जिला प्रधान श्याम कुमार, खंड प्रधान नरेश कुमार, सढौरा से प्रवीण कुमार, अनिल जगवंत, व्यासपुर प्रधान रामसिंह, छछरौली प्रधान राजेश कुमार नीलमणि शर्मा, सुशील सैनी, वीरेंद्र पांचाल, मीनू गुप्ता, जयप्रकाश मित्तल, नरेंद्र शर्मा, अनुराधा, गगन सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें