यमुनानगर। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले अतिथि अध्यापकों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया। वहीं लघु सचिवालय में पहुंचकर तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन छह अगस्त को कुरुक्षेत्र में एडीसी की ओर से दिए गए आश्वासन की वादाखिलाफी के विरोध में किया गया।
जिला प्रधान जय प्रकाश मित्तल ने ने कहा कि छह अगस्त को कुरुक्षेत्र में रैली निकाली गई थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एडीसी ने अतिथि अध्यापकों को आठ तारीख को मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद मुख्यमंत्री से संघ की बातचीत नहीं करवाई गई। उन्होंने इसे वादाखिलाफी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से बातचीत करे और ठोस निर्णय ले। वक्ताओं ने कहा कि अतिथि अध्यापक करीब 20 वर्ष से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, परंतु सेवा के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है। अतिथि अध्यापकों को नौकरी की सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।
संघ ने मांग की है कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश लागू कर अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाए। उनकी लंबित आर्थिक व सेवा संबंधी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। सरकार को अतिथि अध्यापकों के साथ बातचीत का रास्ता अपनाते हुए वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक आंदोलन करेंगे।