फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवरपाल ने अतिथियों को पिलाया जूस

Thu, 23 Jul 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर आवास के पास 16 दिन से चल रहा अतिथि अध्यापकों का क्रमिक अनशन बुधवार को खत्म हो गया। स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने उन्हें जूस पिलाकर उनकी सीएम खट्टर से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इस पर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने धरना व क्रमिक अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


जिला प्रधान संत कुमार ने कहा कि स्पीकर की ओर से सीएम से मीटिंग कराने और अतिथि अध्यापकों की पैरवी करने की बात की गई है। इस कारण उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है। उधर, बुधवार को छछरौली में प्रस्तावित रोष-प्रदर्शन को भी रद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अगर स्पीकर ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में अतिथि अध्यापकों की तीन वर्षीय नीति के तहत पक्का नहीं कराया, तो वे आंदोलन की घोषणा करेंगे। बुधवार को क्रमिक अनशन पर राजकुमार, बलविंद्र, नवीन कांबोज, आकाश, आनंद जसबीर को बैठाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रांतीय नेता सुरेंद्र दहिया, जसबीर चिक्कन, जसप्रकाश मित्तल, रविंद्र तेजली, बलविंद्र, शिव चनेटी, सुखदेव, संदीप, संजीव, विकास, जयकुमार, मनजीत कौर, अर्चना गर्ग, उषा, लक्ष्मी राणा, नीलम, रेणुका, कुलविंदर कौर, सीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें