यमुनानगर। जीआरपी ने प्लेट नंबर दो पर एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी के पास दो बैग थे। जांच करने पर बैग से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान बिहार के सहारसा निवासी सुदामा के तौर पर हुई। जीआरपी ने आरोपी के आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद