फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भूजल सहेलियों ने बताए पानी बचाने के उपाय

Sun, 15 Dec 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अटल भूजल योजना की 251 ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में भूजल सहेलियों के माध्यम से भूजल बचाने संबंधित गतिविधियों की गईं।
प्रत्येक ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी केंद्र में रुफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा सफाई करवाई गई तथा जिन पंचायतों में रुफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्कचर नहीं है, उन पंचायतों में इनके निर्माण के लिए प्रस्ताव भी लिए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भूजल बचाने की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के आईईसी विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत 251 पंचायतें ऐसी हैं जहां पर भूजल लेवल काफी गिर रहा है। ऐसे में इन गांवों में ग्रामीणों को भूजल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांवों में एक-एक भूजल सहेली बनाई गई है।
यह सहेलियां अपने-अपने गांव में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी भूजल स्तर में सुधार लाने के बारे में जागरूक के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दे रही हैं। वहीं बेहतर कार्य करने वाली अटल भूजल सहेलियों को विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा 500 यूथ एंबेसडर भी बनाए गए हैं, जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में भूजल के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के अंतर्गत ही यमुनानगर में जगाधरी, रादौर, साढौरा तथा सरस्वती नगर की 251 ग्राम पंचायतों के लिए वाटर सिक्योरिटी प्लान बनाया गया है। इस प्लान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाना है। वाटर सिक्युरिटी प्लान (डब्ल्यूएसपी) के अंतर्गत जगाधरी की 64 ग्राम पंचायतें, रादौर की 69 ग्राम पंचायतें, साढौरा की 43 ग्राम पंचायतें और सरस्वती नगर की 75 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें