फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार साल से कागजों में अटकी वार्डों की हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों की हरियाली चार साल बाद भी कागजों में ही अटकी है। क्योंकि वार्ड -पार्षदों की माने तो न उन्हें मिले और न अफसरों ने वार्डों में 100 बरगद, 100 पीपल व 100 नीम के पौधे लगाए हैं। बता दें कि नगर निगम सदन की जून-2019 में पहली बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके मुताबिक हर वार्ड में 300-300 पौधे लगाने थे, जिसमें 100 बरगद, 100 पीपल व 100 नीम के थे, किंतु पार्षदों का आरोप है कि चार साल बाद भी यह पौधे नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-4 के पार्षद देवेंद्र सिंह, 7 से रामआसरा भारद्वाज, 8 से विनोद मरवाह, 13 से निर्मल चौहान ने कहा कि हर वार्ड में 300 पौधे लगने थे, जो सदन बैठक में प्रस्ताव पास होने के चार साल में भी नहीं लगे। ना तो वार्ड पार्षदों को यह पौधे दिए गए और ना अफसरों ने खुद यह पौधे लगाए। इन पौधों के इंतजार में कई बरसाती सीजन निकल गए, पर प्रस्ताव अमल में नहीं आया। अब मानसून करीब है, तब भी यह काम करने में जिम्मेदारों की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही।
विज्ञापन


नगर निगम सदन की बैठक में मंजूर जिन प्रस्तावों पर काम बाकी है, उन्हें कराने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें