फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेतों की आग से स्वाह हो रही हरियाली

Tue, 14 May 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आग खेतों में बचे गेहूं के फानों में लगाई जा रही है और इसका खामियाजा सड़क किनारे खड़े हरे भरे पेड़ों को भुगतना पड़ रहा है।
किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई आग के कारण अब तक सैकड़ों पेड़ भेंट चढ़ चुके हैं। कई पेड़ तो इतने भारी भरकम थे जो इस आग से नहीं बच सके। इनका आधे से अधिक हिस्सा जल चुका है। जिस कारण यह कभी भी गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।
संभवत: भविष्य में कोई आंधी तूफान आया तो सबसे पहले यही जले हुए पेड़ सड़कों पर गिर सकते हैं, क्योंकि जलने के बाद ये पेड़ कमजोर हो चुके हैं।
जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे, बिलासपुर-साढौरा मार्ग, रणजीतपुर रोड, साढौरा-रणजीतपुर रोड, सरस्वतीनगर, रादौर, सहारनपुर रोड़ व जगाधरी में दर्जनों जगह सड़कों किनारे खड़े पेड़ आग में जल चुके हैं। दरअसल खेतों में गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। कटाई के बाद खेतों में गेहूं की फसल के फाने बचे हुए हैं। 15 जून से खेतों में धान की रोपाई शुरू होनी है। इससे पहले खेतों को तैयार करने के लिए खेतों में बचे फानों में आग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में लगाई गई यह आग सड़कों किनारे खड़े पेड़ों तक पहुंच जाती है। कई जगह तो आग की लपटें इतनी ऊंची उठी रहती हैं कि पेड़ों पर लगे पत्ते तक सूख गए हैं। कई पेड़ों की जड़ों में आग सुलग रही है। लोग भी पेड़ों में लगी आग को देख कर चुपचाप आगे बढ़ जाते हैं। वह दमकल विभाग को सूचना देने की भी जहमत नहीं उठाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें